Follow Us on Our Social Media
National

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, रायपुर में 17 टुकड़ियां करेंगी परेड, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड रहेंगे खास आकर्षण

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा फहराएंगे। समारोह से पहले 13 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इसमें परेड, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया के हेड कोच का पद? सामने आई वजह, BCCI से किया था खास वादा

17 टुकड़ियां परेड में लेंगी हिस्सा

इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में कुल 17 टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB की टुकड़ियां सलामी देंगी। खास बात यह है कि बिहार पुलिस की टोली भी इस बार परेड का हिस्सा बनेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ जेल पुलिस की टुकड़ी भी कदमताल करेगी। नगर सेना और NCC की टुकड़ियां भी परेड में शामिल रहेंगी।

घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड दिखाएंगे हुनर

समारोह में घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। डॉग स्क्वायड की टीम अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेगी, जबकि घुड़सवार दल की प्रस्तुति भी लोगों का ध्यान खींचेगी। स्वतंत्रता दिवस परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे, जबकि निशांत कुमार कुर्रे परेड कमांडर-2IC की जिम्मेदारी निभाएंगे। पुलिस और प्रशासन की ओर से समारोह स्थल की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि 15 अगस्त का मुख्य समारोह भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button