Follow Us on Our Social Media
National

मॉर्निग ब्रीफिग टॉप-8 : शिवसेना में बगावत से लेकर सूखे जून तक, जानिए दिनभर की प्रमुख हलचलें

दिल्ली। देशभर में राजनीति, मौसम, सड़क हादसों और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं।

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के भीतर बगावत ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया।

वहीं देश 126 साल के इतिहास के दूसरे सबसे सूखे जून का सामना कर रहा है।

ठाणे में तेज रफ्तार BMW हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि हैदराबाद और मुंबई में हुए हादसों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। पढ़िए देश की 8 बड़ी खबरें एक नजर में।

1. शिवसेना में फिर बगावत, उद्धव ठाकरे ने BJP पर बोला हमला

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के 6 सांसदों की बगावत के बीच भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP दूसरों की पार्टियां तोड़ने का काम करती है। बागी सांसदों के शिंदे गुट में जाने की अटकलों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

2. राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा चर्चा में

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के अभनपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें कीं।

3. देश में 126 साल का दूसरा सबसे सूखा जून

देशभर में 21 जून तक सामान्य से 42% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से कई राज्यों में खेती प्रभावित हुई है, हालांकि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

4. MP और UP में हीटवेव का अलर्ट

मानसून की देरी के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू और गर्म रातों की चेतावनी जारी की है।

5. ठाणे में 250 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी BMW हादसे का शिकार

मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। सोशल मीडिया वीडियो में कार की स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक बताई जा रही है।

6. रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के खुले मैदान में एक युवक की सिर कुचली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सुबह मैदान में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

7. ‘लव एंड वॉर’ फिल्म के सेट पर हादसा

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War के सेट पर तकनीकी कर्मचारी चंद्रधारी यादव की मौत हो गई। प्रोडक्शन हाउस ने परिवार को 40 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

8. हैदराबाद के गोदाम में केमिकल विस्फोट, मजदूर की मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक गोदाम के भीतर हुए केमिकल विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बंगाल निवासी अनूप प्रधान के रुप में हुई है। यह हादसा मीरपेट पुलिस थाना क्षेत्र के पास स्थित एक गोदाम में हुआ, जहां इवेंट डेकोरेशन से जुड़ी सामग्री रखी गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तथा अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button