Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, अब तक 96.4% बारिश; बलरामपुर में सामान्य से 69.7% ज्यादा बरसा पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का रुख कुल मिलाकर बेहतर रहा है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 19 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 996.5 मिमी यानी सामान्य वर्षा का 96.4% पानी बरस चुका है। इस अवधि में राज्य की औसत सामान्य वर्षा 1033.6 मिमी निर्धारित है। हालांकि अलग-अलग जिलों में बारिश की स्थिति में काफी अंतर देखने को मिला है।

सरगुजा संभाग में बलरामपुर सबसे आगे

सरगुजा संभाग में बलरामपुर में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। जिले में अब तक 1488.5 मिमी यानी सामान्य की 169.7% वर्षा दर्ज की गई है। सूरजपुर में 1138.1 मिमी (111.5%) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1139.9 मिमी (122.6%) बारिश हुई है।

इसके विपरीत सरगुजा जिले में 594.9 मिमी (77.3%), जशपुर में 805.1 मिमी (81.2%) और कोरिया में 892.8 मिमी (97%) बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर संभाग में अच्छी बारिश

रायपुर संभाग में मानसून का प्रदर्शन बेहतर रहा है। राजधानी रायपुर जिले में 1091.2 मिमी यानी सामान्य की 126.9% बारिश हो चुकी है। महासमुंद में 1128.5 मिमी (120.8%), गरियाबंद में 1191.9 मिमी (118%), बलौदाबाजार में 1007.1 मिमी (109.7%) और धमतरी में 1061 मिमी (105.1%) वर्षा दर्ज की गई है।

बिलासपुर संभाग में भी संतोषजनक स्थिति

बिलासपुर संभाग में सारंगढ़-बिलाईगढ़ सामान्य से काफी आगे है। यहां 1127.8 मिमी यानी सामान्य की 138.5% बारिश हुई है। मुंगेली में 1003.7 मिमी (112.5%), जांजगीर-चांपा में 1101.5 मिमी (103.4%), कोरबा में 1071 मिमी (97.5%), बिलासपुर में 967.8 मिमी (95.8%), सक्ती में 937.2 मिमी (95.6%), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 912.5 मिमी (90.1%) और रायगढ़ में 956.3 मिमी (87.6%) वर्षा दर्ज की गई है।

दुर्ग संभाग में बालोद में सबसे ज्यादा बारिश

दुर्ग संभाग के मैदानी जिलों में बालोद 1057.1 मिमी (106.3%) बारिश के साथ आगे है। दुर्ग में 749.6 मिमी (98.3%), राजनांदगांव में 839.9 मिमी (94.9%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 699.5 मिमी (93%), कबीरधाम में 644 मिमी (83%), बेमेतरा में 569.7 मिमी (75.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 864.1 मिमी (71.8%) बारिश हुई है।

बस्तर संभाग में मिला-जुला असर

दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बारिश की स्थिति मिश्रित रही। नारायणपुर में सामान्य की 108.6% यानी 1376.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा में 1232.8 मिमी (91.4%), कोंडागांव में 936.9 मिमी (81.8%) और बस्तर में 1045.6 मिमी (80.7%) वर्षा हुई है।

वहीं बीजापुर में 1324.4 मिमी (70.3%) और सुकमा में 982.2 मिमी (69.3%) बारिश दर्ज हुई। कांकेर में सामान्य की 67% यानी 945.7 मिमी बारिश हुई, जो प्रदेश में सामान्य के मुकाबले सबसे कम है।

19 सितंबर को इन जिलों में हुई बारिश

19 सितंबर के दैनिक आंकड़ों के अनुसार, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 17.3 मिमी, नारायणपुर में 16.5 मिमी और कांकेर में 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं जांजगीर-चांपा, कोंडागांव और दंतेवाड़ा में इस दिन बारिश शून्य रही। प्रदेश में 19 सितंबर को औसत दैनिक वर्षा 4.0 मिमी रिकॉर्ड की गई।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button