Follow Us on Our Social Media
National

परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की तैयारी, पीएम मोदी ने नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में हाई पावर टास्क फोर्स बनाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो परीक्षा सुधारों पर काम करेगी और जल्द अपनी सिफारिशें देगी।

प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी संदेश में कहा कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेल में हैं। सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुकी है और संसद में भी कड़े प्रावधानों वाला नया कानून लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।”

पीएम मोदी ने कहा कि अब भविष्य की परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में हाई पावर टास्क फोर्स बनाई गई है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के अधिक उपयोग और परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव देगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी परीक्षाओं में आवश्यक सुधार लागू किए जाएंगे।

 

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button