Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

राजनांदगांव में खेल सुविधाओं की बदहाली, मैदानों के रखरखाव के अभाव से खिलाड़ी परेशान

राजनांदगांव। खेल नगरी के नाम से पहचान रखने वाले राजनांदगांव में खेल सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जिले के कई खेल मैदान रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुके हैं, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के प्रमुख खेल मैदानों में शामिल दिग्विजय स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के अलावा अन्य मैदानों की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदानों की नियमित देखरेख नहीं होने से खेल प्रतिभाओं को नुकसान हो रहा है।

बताया जा रहा है कि जिले में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से कई मैदान तैयार किए गए थे, लेकिन रखरखाव की कमी के कारण उनका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। कुछ मैदानों को किराए पर दिए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे खिलाड़ियों की परेशानी और बढ़ गई है।

पूर्व कोचों ने भी खेल मैदानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनांदगांव को खेल नगरी के रूप में पहचान मिली है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन की कमी के कारण खिलाड़ी अपेक्षित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button