Chhattisgarh
सूरजपुर में मां-बेटे की संदिग्ध मौत का मामला, शिक्षिका और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका और उनके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र में पहले युवक का शव सड़क किनारे मिला। इसके बाद उसके घर में शिक्षिका मां का शव बरामद हुआ। दोनों के शुक्रवार से लापता होने की जानकारी सामने आई है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



