Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

जरूरी खबर: 14 दिन बंद रहेगा रेलवे स्टेशन गेट नंबर-7 का अंडरब्रिज, 25 हजार गाड़ी चालक होंगे परेशान

रायपुर – अगर आप रायपुर में रहते हैं और रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज का रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे प्रशासन ने इस अंडरब्रिज को आज से अगले 14 दिनों के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में अब इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अंडरब्रिज में पाइपलाइन बिछाने, कवर शेड लगाने और अन्य जरूरी मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। इसी वजह से रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था 18 जून तक लागू रहेगी।

बढ़ सकता है ट्रैफिक का दबाव

बता दें कि गेट नंबर-7 स्थित यह अंडरब्रिज शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां से प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में मार्ग बंद होने से शहर के अन्य रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है।सबसे ज्यादा असर तेलघानी नाका अंडरब्रिज पर देखने को मिल सकता है।

पहले से ही यहां दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। अब गेट नंबर-7 अंडरब्रिज बंद होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

आवाजाही को नियंत्रित करने पुलिस बल की तैनाती

यातायात विभाग के सामने भी इस दौरान सुचारू यातायात बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

ऐसे में यदि आप रोजाना इस मार्ग से सफर करते हैं, तो अगले 14 दिनों के लिए वैकल्पिक रास्तों की योजना बनाकर ही घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button