Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में 17 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वॉड भी परेड में शामिल हुए।

समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ियों के अलावा बिहार पुलिस की टोली भी शामिल हुई। परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया। डॉग स्क्वॉड और घुड़सवार दल समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।

मुख्यमंत्री के संबोधन में प्रदेश के विकास और सरकार की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लेकर भी बड़ा ऐलान किए जाने की चर्चा है। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम 23 जनवरी 2026 से लागू है।

दुर्ग, बिलासपुर और अन्य जिलों में भी हुआ ध्वजारोहण

दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। यहां 12 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी और अंबिकापुर में रामविचार नेताम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। जांजगीर-चांपा के हाई स्कूल मैदान में गुरु खुशवंत साहेब ने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

परेड के बाद डॉग शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 29 जुलाई से तैयारियां चल रही थीं। फाइनल ड्रेस रिहर्सल में 17 प्लाटून ने मार्च पास्ट का अभ्यास किया था। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट के बाद मुख्यमंत्री का संबोधन, मेडल सेरेमनी, डॉग शो और हॉर्स शो आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे।

समारोह को देखते हुए पुलिस परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, मंच और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button