
दिल्ली। टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों (Trent Share Price) में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली।
कंपनी के जून तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के कारण शेयर शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी से ज्यादा टूट गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक कमजोर रेवेन्यू ग्रोथ और स्टोर विस्तार की धीमी रफ्तार ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।
मंगलवार को ट्रेंट लिमिटेड के शेयर करीब 3080 रुपए के स्तर पर खुले और शुरुआती कारोबार में 10 फीसदी से ज्यादा गिरकर 2992 रुपए तक पहुंच गए। हालांकि, कंपनी के कारोबार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन बाजार को जिस तेजी की उम्मीद थी, वह प्रदर्शन में नजर नहीं आई।
जून तिमाही में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन
ट्रेंट (Trent Share Price) ने जून तिमाही के लिए 5,666 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन रेवेन्यू दर्ज किया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 4,781 करोड़ रुपए था। कंपनी ने अपने स्टोर नेटवर्क का भी विस्तार किया है। जून तिमाही के अंत तक ट्रेंट के पास कुल 1,312 स्टोर हो गए हैं।
इनमें 301 वेस्टसाइड स्टोर, 982 जूडियो स्टोर और लाइफस्टाइल से जुड़े अन्य फॉर्मेट के 29 स्टोर शामिल हैं। कंपनी लगातार अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ाने पर काम कर रही है, लेकिन तिमाही के दौरान नए स्टोर खुलने की गति बाजार की अपेक्षा से कम रही।
ब्रोकरेज ने जताई चिंता
ब्रोकरेज कंपनियों का मानना है कि ट्रेंट का जून तिमाही अपडेट उम्मीदों के मुकाबले (Trent Share Price) कमजोर रहा। रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से कम रहने और स्टोर विस्तार की धीमी रफ्तार के कारण निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रेंट लंबे समय से बाजार का पसंदीदा मल्टीबैगर शेयर रहा है और कंपनी के मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो के कारण निवेशकों की इसमें रुचि बनी हुई है। हालांकि, ताजा गिरावट ने कंपनी की आगे की ग्रोथ और वैल्यूएशन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल निवेशक कंपनी के आगामी तिमाही नतीजों और प्रबंधन की भविष्य की रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं।

