ChhattisgarhRaipur

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर | संत कबीर दास जयंती के अवसर पर 29 जून को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस(Meat) और मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रायपुर नगर निगम प्रशासन ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के अनुपालन में इस संबंध में आदेश जारी किया है।

नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 जून को नगर निगम क्षेत्र के सभी पशुवध गृह और मांस(Meat)-मटन विक्रय की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि किसी होटल, प्रतिष्ठान या दुकान में मांस(Meat)-मटन का विक्रय किया जाता है, तो संबंधित सामग्री की तत्काल जब्ती की जाएगी और संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से जारी आदेश का पालन करने और कबीर जयंती के अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button