Follow Us on Our Social Media
National

महिंद्रा XUV 3XO REVX Edge लॉन्च, ₹9.39 लाख से शुरू कीमत; पैनोरमिक सनरूफ समेत मिलेंगे कई फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में XUV 3XO REVX सीरीज का नया वेरिएंट REVX Edge लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.39 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ कई आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा सुविधाएं दी हैं। वहीं, XUV 3XO के 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वेरिएंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प दिया गया है।

फीचर्स और सुरक्षा सुविधाएं

महिंद्रा XUV 3XO REVX Edge में 10.25 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और वायर्ड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, लेदरेट सीटें और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

REVX Edge (O) वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल बाहरी मिरर, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स व वाइपर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए दोनों वेरिएंट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट-बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं।

इंजन और कीमत

REVX Edge में 1.2 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर CRDe टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प है। वहीं, डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

REVX Edge पेट्रोल मैनुअल की कीमत 9.39 लाख रुपये, पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 10.59 लाख रुपये और डीजल मैनुअल की कीमत 10.59 लाख रुपये है। REVX Edge (O) पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 9.89 लाख रुपये है। इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मॉडल की कीमतें 11.09 लाख रुपये से शुरू होती हैं। इसके अलावा, REVX M(O) पेट्रोल वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है।

कलर ऑप्शन

XUV 3XO REVX Edge को तीन वेरिएंट और पांच रंगों में पेश किया गया है। इनमें एवरेस्ट व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू और गैलेक्सी ग्रे शामिल हैं।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button