Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसके चलते नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को राज्य के उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर समेत 28 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर में बारिश के साथ राहत भरा मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली समेत कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बना अवदाब धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के साथ छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश हुई। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेंटीमीटर, अजगरबहार में 9 सेंटीमीटर और डौंडीलोहारा में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर शहर समेत कई अन्य इलाकों में भी 6 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button