बॉबी देओल ने पुराने विवादों पर तोड़ी चुप्पी, मनीषा कोइराला संग इंटीमेट सीन से इनकार के सवाल पर दिया जवाब

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर, सह-कलाकारों और निजी जीवन से जुड़े कई पुराने किस्सों पर खुलकर बात की। इस दौरान उनसे अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी और मनीषा कोइराला से जुड़े पुराने विवादों पर भी सवाल किए गए।
इंटरव्यू में बॉबी देओल से पूछा गया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई अभिनेत्रियों को परेशान किया था। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि बचपन से उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं रहती थीं और वह अक्सर अपनी तबीयत को लेकर बातें करते रहते थे। यही आदत ट्विंकल खन्ना को खलती थी और दोनों के बीच मजाकिया नोकझोंक होती रहती थी।
रानी मुखर्जी को लेकर भी बॉबी ने एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि एक गाने की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। हालांकि बाद में मामला सामान्य हो गया।
मनीषा कोईराला के साथ इंटीमेंट सीन से किया इंकार
सबसे ज्यादा चर्चा उस सवाल की रही, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने मनीषा कोइराला के साथ एक इंटीमेट सीन करने से इनकार किया था। मीडिया में लंबे समय से इस तरह की चर्चाएं होती रही हैं। इंटरव्यू में इस सवाल पर बॉबी ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी और पुराने विवाद को ज्यादा तूल नहीं दिया।
सलमान खान ने करियर में काफी मद की
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर, सह-कलाकारों और निजी जीवन से जुड़े कई पुराने किस्सों पर खुलकर बात की। इस दौरान उनसे अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी और मनीषा कोइराला से जुड़े पुराने विवादों पर भी सवाल किए गए।

