छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा संपन्न
38 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा,अगले चरण में होगा प्रायोगिक परीक्षण

बिलासपुर | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। व्यापम द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता, गणित, सामान्य अध्ययन और कंप्यूटर संबंधी ज्ञान का आकलन किया गया।
जानकारी के अनुसार, शहर के 38 परीक्षा(Examination) केंद्रों पर आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 11,729 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 7,250 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,569 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
परीक्षा(Examination) देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा। हालांकि, तार्किक क्षमता और गणित के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत अधिक समय लेने वाले थे। वहीं, कंप्यूटर और तकनीकी विषयों से जुड़े सवालों ने भी परीक्षार्थियों की तैयारी की परीक्षा ली।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में स्थायी नौकरी पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में उत्साह साफ दिखाई दिया। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित प्रायोगिक परीक्षा(Examination) देनी होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की गति एवं शुद्धता का परीक्षण किया जाएगा। इसी परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

