राहुल गांधी के दौरे से पहले सियासत गरमाई, भाजपा-कांग्रेस में बयानबाजी तेज
कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल(Rahul) गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल(Rahul) गांधी शामिल होकर प्रदेशभर से आए जिला और शहर कांग्रेस(Congress) अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है। कांग्रेस का यह शिविर कई दिनों से जारी है, जिसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
शिविर में कांग्रेस(Congress) केवल राजनीतिक भाषणों तक खुद को सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, मीडिया से संवाद, सामाजिक मुद्दों पर काम करने के तौर-तरीकों सहित कई विषयों पर विशेषज्ञों के जरिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह योग और शारीरिक गतिविधियों से लेकर दिनभर विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
राहुल(Rahul) गांधी के दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा की ओर से उनके दौरे को लेकर तीखी टिप्पणियां की गई हैं, वहीं कांग्रेस(Congress) नेताओं ने इन बयानों का जवाब देते हुए इसे राजनीतिक स्तर गिराने वाला बताया है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

