Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

CGPSC Mains 2025 का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित; 265 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर 608 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है।

इस भर्ती अभियान के तहत 20 विभिन्न सेवाओं के 265 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

फरवरी में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

राज्य सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2025 में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था।

इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 से 9 जून तक किया गया। अब मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के अगले चरण में पहुंच गए हैं।

21 सितंबर को संभावित इंटरव्यू

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की संभावित तारीख 21 सितंबर निर्धारित की गई है।

आयोग के निर्देश के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित इंटरव्यू से एक दिन पहले आयोग कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

इस दौरान अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

Screenshot 2026 09 01 at 13 20 11 STATE SERVICE EXAMINATION 2025 MAINS WRITTEN EXAM RESULT 31 08 2026 260831212118 1.pdf

Screenshot 2026 09 01 at 12 57 11 STATE SERVICE EXAMINATION 2025 MAINS WRITTEN EXAM RESULT 31 08 2026 260831212118.pdf

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button