ChhattisgarhRaipur

रायपुर नगर निगम ने बेकरी से लेकर दुकानों तक चलाया सख्त अभियान

निगम कार्रवाई के दौरान 44200 रुपये का वसूला जुर्माना

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन-6 की टीम ने स्वच्छता और सी एंड डी वेस्ट से जुड़ी जनशिकायतों पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण नगर निगम(Corporation) आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर किया गया, जबकि जोन-6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पूरी टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई में जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल सहित नगर निवेश विभाग और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

बेकरी संचालक को दी गयी सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान मठपुरैना क्षेत्र की एक बेकरी में गंदगी पाई गई और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने की पुष्टि हुई। शिकायत सही पाए जाने पर बेकरी संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई और जुर्माना लगाया गया।इसके अलावा जोन-6 के विभिन्न स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस (C&D) वेस्ट पाए जाने पर संबंधित भवन स्वामियों पर भी निगम(Corporation) ने कार्रवाई की गई। उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने और मलबा उचित तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

दुकानों में नहीं मिला डस्टबिन

टीम ने कई दुकानों का भी निरीक्षण किया, जहां डस्टबिन नहीं पाए गए और कचरा खुले में फैला हुआ मिला। इस पर संबंधित दुकानदारों को तत्काल डस्टबिन रखने और नियमित सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।नगर निगम(Corporation) की इस कार्रवाई के दौरान कुल 44,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button