Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

कोरबा में बाल विवाह रुकवाया गया, महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्परता से नाबालिग की शादी टली

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बाल विवाह रुकवा दिया गया। बाल विवाह की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

समझाइश के बाद परिजन नाबालिग की शादी टालने के लिए तैयार हो गए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत होने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया और बच्ची की शिक्षा जारी रखने पर जोर दिया।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button