अमित शाह 3 नवंबर को रायपुर आएंगे, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होना तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे रायपुर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे।
दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे शहर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक वे राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
‘नक्सल मुक्त राज्य’ है राज्योत्सव की थीम
इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। अमित शाह देश के पहले केंद्रीय गृह मंत्री हैं, जिन्होंने देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए एक समयसीमा तय की थी। राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को इसी संकल्प और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य राज्य की स्थानीय और जमीनी प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि जनता और युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।



