ChhattisgarhRaipur

रावणभाठा फिल्टर प्लांट परिसर में हुआ फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चीकू, आंवला, अमरूद और कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए गए।

रायपुर | राजधानी रायपुर के रावणभाठा फिल्टर प्लांट स्थित जल शोधन केंद्र परिसर में शनिवार को फलदार पौधों(Plants) का सामूहिक रोपण किया गया। इस दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और जोन-6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का दिया गया संदेश

कार्यक्रम के दौरान चीकू, आंवला, अमरूद और कटहल समेत कई फलदार पौधों(Plants) को व्यवस्थित तरीके से लगाया गया। जल शोधन केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ पत्रकारों, छायाकारों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।

नागरिकों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल की करी अपील

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से शहर के सुरक्षित स्थानों पर अधिक से अधिक पौधों(Plants) लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है जितना उनका रोपण। यदि पौधों की देखभाल संतान की तरह की जाए तो आने वाले समय में रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित राजधानी के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button