Sports

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास,

लगातार 7 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

भारत। लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जॉर्डन को 3-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली। इस मैच में मेसी ने गोल दागकर लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने का इतिहास रच दिया।

बेंच से उतरकर भी दिखाया दम

इस मुकाबले में मेसी शुरुआती प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। कोच लियोनेल सेबेस्टियन स्कोलोनी ने उन्हें दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतारा। हालांकि, मेसी ने आते ही अपने अंदाज में मैच का रुख बदल दिया और शानदार फ्री-किक गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।

अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज किया अजेय खत्म

अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही मैच पर कब्जा बनाए रखा। 19वें मिनट में जियोवानी लो सेल्सो ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद पेनल्टी मिलने पर लौतारो जेवियर मार्टिनेज़ ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में जॉर्डन की ओर से मौसा अल-तमारी ने गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

मेसी के गोल ने जीत पर लगाई मुहर

मैच के 80वें मिनट में मैदान पर आए मेसी ने शानदार फ्री-किक को गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ अर्जेंटीना ने मुकाबला 3-1 से जीत लिया।

मेसी ने इस वर्ल्ड कप में अपना छठा गोल किया और विश्व कप में उनके कुल गोलों की संख्या 19 पहुंच गई। सबसे खास बात यह रही कि वह लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। यह उपलब्धि उनके शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड के रूप में जुड़ गई।

 

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button