Chhattisgarh

रथयात्रा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन चलेगी

दुर्ग और रायपुर से होकर चलेगी विशेष ट्रेन

रायपुर | रथयात्रा(Rath Yatra) के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 08801/08802 गोंदिया-पुरी-गोंदिया रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार-चार फेरों के लिए करने की घोषणा की है।

रायपुर-दुर्ग होकर चलेगी रथयात्रा स्पेशल

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया-पुरी रथयात्रा(Rath Yatra)( स्पेशल 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे पुरी पहुंचेगी। दुर्ग स्टेशन पर इसका आगमन 3:58 बजे और रायपुर स्टेशन पर 5:10 बजे होगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 08802 पुरी-गोंदिया रथयात्रा(Rath Yatra)स्पेशल 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को पुरी से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे गोंदिया पहुंचेगी।यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।

रथयात्रा पर अतिरिक्त भीड़ के लिए स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दिव्यांग अनुकूल सह-गार्ड कोच, शयनयान, थर्ड एसी और सेकेंड एसी कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की अग्रिम योजना बनाएं और अधिकृत माध्यमों से आरक्षण कराकर ही यात्रा करें।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button