Follow Us on Our Social Media
National

हिमाचल के 36 प्रमुख मंदिरों में 420 करोड़ का चढ़ावा, बाबा बालक नाथ मंदिर सबसे आगे

हिमाचल प्रदेश के 36 प्रमुख मंदिरों में जनवरी 2024 से अगस्त 2026 तक करीब 419.88 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। इनमें हमीरपुर का बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध करीब 99.19 करोड़ रुपये के चढ़ावे के साथ सबसे आगे रहा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 1 अगस्त 2026 के बीच राज्य के सरकारी नियंत्रण वाले 36 प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने करीब 420 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया।

चढ़ावे के मामले में बाबा बालक नाथ मंदिर के बाद श्री नयना देवी मंदिर 86.94 करोड़ रुपये और श्री ज्वालामुखी मंदिर 36.57 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें- बालोद के 25 किसानों से 10.79 लाख की ठगी, ज्यादा कीमत का लालच देकर खरीदा अनाज

सरकार के मुताबिक, मंदिरों में प्राप्त चढ़ावे की राशि का इस्तेमाल मंदिरों के रखरखाव, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, गौशालाओं के संचालन और कर्मचारियों व पुजारियों के वेतन सहित अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं में किया जाता है।

चढ़ावे की गिनती पर अब रहेगी निगरानी

मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की गिनती और निगरानी को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया को सर्विलांस के दायरे में लाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना को कम किया जा सके।

सरकार ने प्रदेश के सभी मंदिरों को चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button