Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रायपुर में 2026 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

रायपुर। रायपुर जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के तहत नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

जारी आदेश के मुताबिक 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसके बाद 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाअष्टमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। वहीं 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। आदेश में गोवर्धन पूजा को दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला पर्व बताया गया है।

किन कार्यालयों में लागू होगा अवकाश?

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार ये तीनों स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे। इसके अलावा रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं भी इन स्थानीय अवकाशों के दायरे में रहेंगी।

इस तरह सितंबर से नवंबर 2026 के बीच रायपुर जिले में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुल तीन स्थानीय अवकाश रहेंगे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button