Follow Us on Our Social Media
Entertainment

टाइगर श्रॉफ की टीम ने फर्जी खबरों और AI वीडियो को लेकर दी चेतावनी, कानूनी कार्रवाई की कही बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के दो दिन बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों और AI से बनाए गए वीडियो को लेकर बयान जारी किया है। टीम ने स्पष्ट किया है कि टाइगर श्रॉफ ने हालिया घटना को लेकर न तो कोई बयान दिया है और न ही कोई वीडियो जारी किया है। उनके नाम से प्रसारित की जा रही ऐसी सामग्री को टीम ने फर्जी और अनधिकृत बताया है।

टाइगर के नाम से फैलाई जा रहीं मनगढ़ंत कहानियां

टाइगर श्रॉफ की टीम के मुताबिक, सोशल मीडिया के कई पेज और डिजिटल प्लेटफॉर्म अभिनेता के नाम से फर्जी खबरें, AI जनरेटेड वीडियो और मनगढ़ंत कहानियां प्रसारित कर रहे हैं। टीम ने कहा कि इन दावों का टाइगर श्रॉफ से कोई संबंध नहीं है और इनका उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है।

टीम ने अपने बयान में कहा, “हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि टाइगर श्रॉफ ने हालिया घटना या उससे जुड़े किसी भी घटनाक्रम को लेकर न तो कोई बयान दिया है, न कोई वीडियो जारी किया है और न ही किसी तरह के संदेश या सूचना के प्रसारण की अनुमति दी है।”

मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से की अपील

tiger shroff team statement 669x1024 1

टीम ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की है। बयान में कहा गया कि किसी भी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच की जानी चाहिए। केवल व्यूज या पैसे कमाने के लिए भ्रामक जानकारी फैलाने से बचना चाहिए।

टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि वह ऐसी सामग्री का समर्थन नहीं करती और न ही उससे उसका कोई संबंध है।

फर्जी कंटेंट फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

टाइगर श्रॉफ की टीम ने चेतावनी दी है कि अभिनेता के नाम से फर्जी सामग्री बनाने, उसका प्रचार करने या उसे प्रसारित करने वाले व्यक्तियों और सोशल मीडिया पेजों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील

टीम ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के नाम से प्रसारित हो रही फर्जी और भ्रामक खबरों से सावधान रहें। अभिनेता से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल उनके आधिकारिक बयानों और उनकी अधिकृत टीम की ओर से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button