Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

विधायक रिकेश सेन ने सरकारी सुरक्षा घटाने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र, स्मृति ईरानी की सादगी से हुए प्रेरित

रायपुर। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने अपनी शासकीय सुरक्षा में कटौती करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की सादगी और समर्पित कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

स्मृति ईरानी की कार्यशैली से प्रभावित

विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वे स्मृति ईरानी की सादगी और कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। उनके मुताबिक, स्मृति ईरानी का संदेश है कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता की ताकत से चलता है और उसे सादगी के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

सादगी और जनसेवा पर जोर

रिकेश सेन ने कहा कि स्मृति ईरानी से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी शासकीय सुरक्षा कम कराने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने सांसदों और विधायकों को सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने और जनता के बीच रहकर काम करने की सलाह दी थी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button