चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन 9 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों और संबंधित जिला कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इन जिलों में शामिल हैं:
1. रायपुर
2. बिलासपुर
3. बलौदाबाजार-भाटापारा
4. बेमेतरा
5. राजनांदगांव
6. कबीरधाम
7. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
8. सारंगढ़-बिलाईगढ़
9. सूरजपुर
अवकाश के ये आदेश संबंधित जिलों के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों पर लागू होंगे।



