Follow Us on Our Social Media
Entertainment

 ‘रामायण’ से जुड़े एआर रहमान के बेटे एआर अमीन, निभाई म्यूजिक सुपरवाइजर की अहम जिम्मेदारी

मुंबई। इन दिनों रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस दो पार्ट की फिल्म के पहले भाग ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में जहां बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, वहीं पर्दे के पीछे भी कई दिग्गज कलाकारों ने योगदान दिया है। इसी कड़ी में मशहूर संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन का नाम भी जुड़ गया है।

‘रामायण’ में एआर अमीन ने निभाई यह जिम्मेदारी

एआर अमीन ने फिल्म ‘रामायण’ में बतौर म्यूजिक सुपरवाइजर काम किया है। फिल्म के गानों में मेकर्स ने उन्हें इस भूमिका के लिए क्रेडिट दिया है। हाल ही में रिलीज हुए ‘जय जय राम’ और ‘हनुमान चालीसा’ के वीडियो ट्रैक में भी एआर अमीन का नाम म्यूजिक सुपरवाइजर के तौर पर शामिल है।

एआर अमीन अपने पिता एआर रहमान की तरह संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। इससे पहले वह ‘2.0’, ‘तेरे इश्क में’ और राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम कर चुके हैं।

‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत

फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर रात 9 बजे तक फिल्म ने भारत में 75.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 64.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा रवि दुबे, राघव जुयाल, फैसल मलिक, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button