Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

 किसानों का जगदलपुर में ट्रैक्टर मार्च, कलेक्ट्रेट का किया घेराव; प्रति एकड़ 65 हजार रुपये मुआवजे और कर्जमाफी की मांग

जगदलपुर। सितंबर महीने में हुई भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों का आक्रोश सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने जगदलपुर में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

कई संगठनों ने दिया समर्थन

प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), इंद्रावती नदी बचाओ समिति सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिला। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

65 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

किसान संगठनों ने सितंबर में हुई भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के बदले सरकार से प्रति एकड़ 65 हजार रुपये राहत राशि देने की मांग की। इसके अलावा किसानों को फसल बीमा का लाभ देने और कर्जमाफी सहित अन्य मांगें भी रखीं।

कलेक्ट्रेट का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button