12 जून को थिएटर्स में 9 फिल्मों की एंट्री, मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत की फिल्मों पर सबसे ज्यादा नजरें

फिल्म प्रेमियों के लिए 12 जून का शुक्रवार बेहद खास रहने वाला है। इस दिन एक-दो नहीं, बल्कि कुल 9 नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा तीन भारतीय फिल्मों की हो रही है— Governor, Main Wapas Aaunga और Bharat Bhagya Vidhata।
‘गवर्नर’ में Manoj Bajpayee 1990-92 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे एस. वेंकटरमणन से प्रेरित किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म उस दौर की कहानी दिखाएगी जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था।
‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें Diljit Dosanjh और Vedang Raina मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन Imtiaz Ali ने किया है।

‘भारत भाग्य विधाता’ में Kangana Ranaut अहम भूमिका में हैं। फिल्म 26/11 मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों की बहादुरी और 400 लोगों की जान बचाने की कहानी पर आधारित है।
इसके अलावा Haunted 3D: Echoes of the Past भी रिलीज होगी, जिसका निर्देशन Vikram Bhatt ने किया है। यह 2011 की फिल्म Haunted 3D का सीक्वल है। फिल्म में Mimoh Chakraborty मुख्य भूमिका में हैं।
हल्की-फुल्की एडवेंचर फिल्म पसंद करने वालों के लिए Heer Sara और सामाजिक विषय पर आधारित The Narmada Story भी रिलीज हो रही हैं।
हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो Disclosure Day, Scary Movie और Backrooms भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

