Chhattisgarh

कांग्रेस ने शराब बिक्री को लेकर सरकार को घेरा,ओवररेटिंग के आरोपों की करी निष्पक्ष जांच मांग

अधिकारियों को बलि का बकरा बनाने का आरोप

रायपुर | छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री और उससे होने वाली आय को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस(Congress) ने आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सरकार की विभिन्न योजनाएं, जिनमें महतारी वंदन योजना भी शामिल है, शराब से प्राप्त राजस्व के जरिए संचालित हो रही हैं।

सरकार की योजनाएं शराब की आय पर निर्भर…

प्रदेश कांग्रेस(Congress) संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यदि सरकार की योजनाएं शराब की आय पर निर्भर हैं, तो यह चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब की ओवररेटिंग और अवैध वसूली का खेल चल रहा है तथा इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बिक रहा शराब: कांग्रेस

कांग्रेस(Congress) ने दावा किया कि प्रदेश के कई सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। पार्टी का आरोप है कि इस मामले में केवल कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि पूरे मामले की व्यापक जांच की आवश्यकता है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराब बिक्री, ओवररेटिंग और कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों से जांच कराने की भी मांग की।

कांग्रेस ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नकली, मिलावटी और अवैध शराब से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।हालांकि, कांग्रेस द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर सरकार या आबकारी विभाग की ओर से इस प्रेस विज्ञप्ति के संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button