NationalSports

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: भारत की राह मुश्किल, सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश को हराना जरूरी

दिल्ली। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप ( Women’s T20 World Cup) 2026 में भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब काफी कठिन हो गई है। मैनचेस्टर में खेले गए अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उसकी पहली हार थमा दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली।

इस हार के बाद ग्रुप-ए का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। ऑस्ट्रेलिया 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत और साउथ अफ्रीका 4-4 अंकों के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं। बांग्लादेश के पास भी 4 अंक हैं और वह भी अंतिम चार में जगह बनाने की मजबूत दावेदार बनी हुई है। दूसरी ओर पाकिस्तान और नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

दोनों मुकाबले जीतने होंगे

भारत को अब 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ( Women’s T20 World Cup) अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दोनों मैच जीतने पर टीम इंडिया के 8 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है। यदि भारत एक भी मैच हारता है तो उसे अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पहुंच चुका

ऑस्ट्रेलिया चारों मैच जीतकर लगभग सेमीफाइनल ( Women’s T20 World Cup) में पहुंच चुका है। वहीं साउथ अफ्रीका को भी अपने बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। बांग्लादेश के पास भी बड़ा मौका है और यदि वह भारत व साउथ अफ्रीका दोनों को हरा देता है तो उसकी सेमीफाइनल की जगह लगभग तय हो जाएगी।

ग्रुप-बी में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सबसे मजबूत स्थिति में हैं। दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं और उन्हें सेमीफाइनल के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका की उम्मीदें अभी कायम हैं, लेकिन उनकी किस्मत दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर करेगी। अब टूर्नामेंट के आखिरी लीग मुकाबले सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करेंगे, जहां हर मैच बेहद अहम होने वाला है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button