Bilaspur

पुरानी रंजिश में विवाद करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सकरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा था विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस(Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

गाली-गलौज और मारपीट से फैला तनाव, दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस(Police) के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी घटनाएं सामने आ रही थीं। शिकायतें मिलने के बावजूद संबंधित लोग लगातार क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे थे, जिससे लोक शांति प्रभावित हो रही थी।

सकरी पुलिस ने 13 लोगों को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी थाना पुलिस(Police) ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े कुल 13 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी करने वालों और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button