समर स्पेशल ट्रेन पर रेलवे का बड़ा फैसला
15 जुलाई 2026 तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रायपुर | रेलवे(Railway) प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच संचालित की जा रही साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले इस ट्रेन का संचालन 1 जुलाई 2026 तक निर्धारित था।
हटिया-एलटीटी समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा
रेलवे(Railway) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी समर स्पेशल अब प्रत्येक सोमवार को 13 जुलाई 2026 तक हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08610 एलटीटी-हटिया समर स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 15 जुलाई 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हटिया के लिए संचालित की जाएगी।
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे का फैसला
रेलवे(Railway) प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए इस समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। इससे झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

