
रायपुर | राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर(Transfer) एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 66 अभियंताओं और 56 अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदेश के अलग-अलग निकायों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
66 इंजीनियर समेत 122 कर्मचारी प्रभावित
ट्रांसफर(Transfer) सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
7 दिन में जॉइनिंग के निर्देश, नहीं तो रुकेगा वेतन
विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश जारी होने की तारीख से सात दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को दें।
UAD विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 7 दिन में कार्यभार संभालना होगा
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा। साथ ही यदि किसी नियंत्रण अधिकारी की लापरवाही के कारण आदेश का पालन नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।राज्य सरकार के ट्रांसफर(Transfer) के इस फैसले को नगरीय प्रशासन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

