Chhattisgarh
मरम्मत कार्य के चलते खुर्सीपार रेलवे फाटक 14 से 24 जुलाई तक रहेगा बंद

भिलाई-भिलाई नगर रेलखंड के बीच स्थित खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 14 जुलाई से 24 जुलाई तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत खुर्सीपार रेलवे समपार फाटक (किमी 855/08-10) पर मिडिल लाइन की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए फाटक को 14 जुलाई की सुबह 8 बजे से 24 जुलाई की रात 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। रेलवे ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

