Morning Brief: हाइड्रोजन ट्रेन से NEET रिजल्ट तक,पढ़िए देश की 8 सबसे बड़ी खबरें

दिल्ली। देशभर में शुक्रवार का दिन कई अहम घटनाओं (Morning Brief) के नाम रहा। हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है, वहीं NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इसके अलावा शेयर बाजार, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी खबरें सामने आई हैं। पढ़िए देश की टॉप 8 प्रमुख खबरें।
1. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 10 कोच वाली यह ट्रेन 89 किमी का सफर करीब दो घंटे में तय करेगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा।
2. NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम का परिणाम (Morning Brief) घोषित कर दिया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 715 अंकों के साथ संयुक्त टॉपर बने हैं। करीब 20 लाख परीक्षार्थियों में से 11.21 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश के लिए क्वालिफाई किया है।
3. गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार किए
गुजरात एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार सभी आरोपियों का संबंध पहले पकड़े गए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से है और उनसे पूछताछ जारी है।
4. देशभर में मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों सहित कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी बनी रहने की संभावना जताई गई है।
5. संसद के मानसून सत्र से पहले NDA की अहम बैठक
संसद के आगामी मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एनडीए के सहयोगी दलों और केंद्रीय मंत्रियों की बैठक आज आयोजित होगी। इसमें सरकार की विधायी रणनीति और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।
6. मुर्शिदाबाद में ट्रेन-स्कूल वैन हादसा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हुए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
7. जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश
डोडा जिले में एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षाकर्मियों की सर्विस राइफल(Morning Brief) छीनने की कोशिश के दौरान गोलीबारी हुई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के तीन जवान घायल हुए हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
8. शेयर बाजार में जोरदार तेजी
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछलकर 77,800 के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी 24,250 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।

