ChhattisgarhRaipur

पचपेड़ी नाका के पास ट्रेलर हादसे से यातायात बाधित

रिंग रोड-1 पर ट्रेलर हादसा, चालक घायल

रायपुर | रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से टाटीबंध की ओर जा रहा 16 चक्का ट्रेलर(Trailer) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन ओवरब्रिज से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा, जबकि ट्रेलर का हिस्सा मुख्य सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

हादसे में चालक घायल

हादसे में ट्रेलर(Trailer) चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुए इस हादसे के दौरान मुख्य सड़क, सर्विस रोड और ओवरब्रिज से गुजर रहे वाहन चालक व राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई।

लंबा जाम, यातायात प्रभावित

ट्रेलर(Trailer) पलटने के कारण रिंग रोड नंबर-1 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की गई।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button