सोनम वांगचुक को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बनाई थी खास रणनीति, सादे कपड़ों में पहुंचे जवान

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही विशेष रणनीति तैयार की थी। पुलिस ने शनिवार तड़के एक सुनियोजित अभियान चलाया, जिसमें सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती, तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा और सफेद चादरों का इस्तेमाल किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक हुई थी। इसके बाद अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को भी नियंत्रित करते हुए वांगचुक को सुरक्षित बाहर निकाला।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और चिकित्सकीय सलाह के आधार पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं, प्रदर्शन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया और कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए।

