Follow Us on Our Social Media
National

श्रावणी मेले के लिए पूरी तैयारी: कांवरियों को मिलेंगी मुफ्त टेंट सिटी, लाइव दर्शन, ड्रोन शो और विशेष परिवहन सुविधा

मेला 2026 को लेकर बिहार सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का उद्देश्य लाखों कांवरियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है।

इस बार मेले की सबसे बड़ी विशेषता 2850 बेड क्षमता वाली निःशुल्क टेंट सिटी होगी। भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले के विभिन्न पड़ावों पर विकसित इन टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ स्नानघर, शौचालय, पेयजल, बिजली, मोबाइल चार्जिंग, चिकित्सा सुविधा और भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही श्रद्धालु विश्राम के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लाइव दर्शन भी कर सकेंगे।

मेले को धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए पहली बार सुल्तानगंज गंगा घाट पर लेजर और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। पूरे मेले के दौरान लोकगीत, लोकनृत्य और बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले कांवरिया पथ का सौंदर्यीकरण किया गया है। मार्ग पर एलईडी लाइटें, भव्य प्रवेश द्वार और शिव मंत्रों की ध्वनि की व्यवस्था की गई है। 54 किलोमीटर लंबे कच्चे कांवरिया पथ पर गंगा की महीन बालू बिछाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को पैदल चलने में सुविधा मिल सके।

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 28 जुलाई से 12 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और देवघर सहित विभिन्न शहरों से 200 से अधिक विशेष बसें भी चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। कांवरिया मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ नियंत्रण और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं स्वच्छता बनाए रखने के लिए 300 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।

पिछले वर्ष 66 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा की थी। इस बार इससे भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने आधुनिक सुविधाओं, बेहतर परिवहन, मजबूत सुरक्षा और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ श्रावणी मेला 2026 को अधिक व्यवस्थित और यादगार बनाने की तैयारी की है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button