Follow Us on Our Social Media
BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश में कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं है। सभी लोग अपने-अपने स्तर पर प्रदेश के हित में काम कर रहे हैं। किसी के काम को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि बिना लाइसेंस और नियम-कानून के विपरीत काम करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल नेरेटिव सेट कर राजनीति करती है। उसके पास खुद के कोई मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिजली बिल के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को भड़का रही है और मामले को गलत तरीके से पेश कर लोगों को गुमराह कर रही है।

जायसवाल ने कांग्रेस की एकजुटता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी एकजुट होकर नहीं चलती। कांग्रेस के नेता कभी एक नहीं हो सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता एक जेब में पेट्रोल और दूसरी जेब में माचिस लेकर चलते हैं। पंजाब में भूपेश बघेल के खिलाफ लगे नारों को उन्होंने इसका उदाहरण बताया।

‘फर्जी लोगों का समर्थन न करें स्वास्थ्य मंत्री’

स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को फर्जी लोगों का समर्थन नहीं करना चाहिए। बिना डिग्री और पर्याप्त जानकारी के लोगों का इलाज करने वाले कथित झोलाछाप डॉक्टरों से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इलाज के दौरान किसी मरीज की मौत न हो।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button