Follow Us on Our Social Media
National

देशभर में बारिश का अलर्ट: कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में 8 दिन में टूटा अगस्त का औसत रिकॉर्ड

दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून इस सप्ताह अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। मौसम विभाग (Rain) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में अगस्त की बारिश ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश (Rain) के आसार हैं। मैदानी और मध्य भारत में पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डिंडोरी में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सोमवार को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का नया दौर आने की संभावना है।

यह भी खबर पढ़े: FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने रोकी रफ्तार,लोकसभा के एजेंडे से नाम गायब

UP में नदियां बढ़ा रहीं चिंता

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। ललितपुर और महोबा में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 20 जिलों में येलो अलर्ट

बिहार में भी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में येलो अलर्ट (Rain) जारी किया है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में 8 दिन में पूरे महीने से ज्यादा बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में ही 230.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। यह अगस्त की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है। सफदरजंग केंद्र पर पिछले 24 घंटे में 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

IMD ने कुछ राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं, बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से मौसम संबंधी अपडेट लेते रहने और जरूरी न होने पर खराब मौसम में यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button