Follow Us on Our Social Media
Entertainment

3 साल से सीजन 2 का इंतजार, राजकुमार राव की इस सीरीज ने मचाया था तहलका; 7 एपिसोड में छिपा है पूरा क्राइम-कॉमेडी का खेल

मुंबई। ओटीटी की दुनिया में कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जिनका पहला सीजन दर्शकों (Rajkummar Rao) को इतना पसंद आया कि उनके अगले सीजन का इंतजार लंबे समय तक बना रहता है। ऐसी ही एक चर्चित सीरीज है, जिसका पहला सीजन करीब तीन साल पहले रिलीज हुआ था। क्राइम, डार्क कॉमेडी और शानदार पंचलाइन से भरपूर इस सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

यहां बात राजकुमार राव (Rajkummar Rao), दुलकर सलमान और गुलशन देवैया स्टारर ‘गन्स एंड गुलाब्स’ की हो रही है। यह सीरीज 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है, जो ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ जैसी चर्चित सीरीज के लिए जाने जाते हैं।

7 एपिसोड में बुनी गई कहानी

‘गन्स एंड गुलाब्स’ की कहानी अपराध की दुनिया के बीच हास्य और रोमांच का अनोखा मिश्रण पेश करती है। पहले सीजन में कुल 7 एपिसोड हैं। कहानी में कई किरदारों की अलग-अलग जिंदगी और उनके अपने संघर्ष दिखाई देते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इन किरदारों की कहानियां एक-दूसरे से जुड़ने लगती हैं।

यह भी खबर पढ़े: ‘असुर 3’ की शूटिंग सितंबर से होगी शुरू, श्वेता बसु प्रसाद की हुई नई एंट्री

सीरीज की खासियत इसका डार्क कॉमेडी अंदाज है। गंभीर अपराध और हिंसा के बीच मजेदार संवाद और किरदारों की हरकतें कहानी को अलग रंग देती हैं। यही वजह रही कि रिलीज के बाद इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

सीजन 2 का हो चुका है ऐलान

पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने ‘गन्स एंड गुलाब्स 2’ का ऐलान (Rajkummar Rao) भी कर दिया था। इसके बावजूद अब तक दूसरे सीजन की रिलीज डेट या कहानी को लेकर कोई बड़ा आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस लंबे समय से इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

सीरीज का दूसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होने की उम्मीद है। राजकुमार राव, दुलकर सलमान और गुलशन देवैया जैसे कलाकारों की वापसी को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है।

पहले सीजन की कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई थी, उसके बाद दर्शक जानना चाहते हैं कि आगे किरदारों की जिंदगी किस दिशा में जाती है। यही वजह है कि करीब तीन साल बाद भी ‘गन्स एंड गुलाब्स 2’ का इंतजार ओटीटी दर्शकों के बीच बना हुआ है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button