Follow Us on Our Social Media
National

शेयर बाजार की हल्की तेजी के साथ शुरुआत, Nifty 24,600 के पार; ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock market) की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई।

शुरुआती कारोबार में Nifty 26 अंक चढ़कर 24,600 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Bank Nifty 104 अंक मजबूत होकर 57,835 पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार में ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा IT, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भी तेजी का रुख बना हुआ है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में सोमवार को बाजार के फ्लैट से पॉजिटिव रहने का अनुमान जताया था। वहीं, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का असर घरेलू बाजार की शुरुआती चाल पर देखने को मिल रहा है।

23 शेयरों में खरीदारी, 26 में बिकवाली

शुरुआती कारोबार में Nifty50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 23:26 रहा। यानी इंडेक्स (Stock market) के 23 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे, जबकि 26 शेयरों में गिरावट देखी गई। एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Nifty50 के टॉप गेनर्स में Titan, Tech Mahindra, Tata Motors Passenger Vehicles, Tata Steel और ICICI Bank शामिल रहे। वहीं Eternal, Adani Ports, SBI, HDFC Life और Power Grid टॉप लूजर्स में रहे।

ये खबर पढ़े: कॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI MyCall ऐप से ऐसे दर्ज करें अपनी शिकायत

इन शेयरों पर रहेगी नजर

तिमाही नतीजों और कंपनियों से जुड़ी खबरों के चलते सोमवार को Titan Company, Power Finance Corporation, Oil India, Kaynes Technology India, Ola Electric Mobility, Entero Healthcare Solutions और Anant Raj जैसे शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Titan के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी रही। कंपनी (Stock market) का पहली तिमाही का मुनाफा 62.9% बढ़कर 1,777 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,091 करोड़ रुपए था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 29.3% बढ़कर 21,356 करोड़ रुपए हो गया।

इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आज

10 अगस्त को Vodafone Idea, Bosch, Amara Raja Energy & Mobility, Bharat Forge, Bombay Dyeing & Manufacturing Company, Gland Pharma, Hindustan Copper, KEC International और Info Edge समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इनके नतीजों का असर संबंधित शेयरों की चाल पर देखने को मिल सकता है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button