Follow Us on Our Social Media
National

कॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI MyCall ऐप से ऐसे दर्ज करें अपनी शिकायत

अगर आपके फोन में बार-बार कॉल ड्रॉप होती है, नेटवर्क कमजोर रहता है या कॉल के दौरान आवाज साफ नहीं आती तो अब इन समस्याओं का फीडबैक सीधे टेलीकॉम नियामक तक पहुंचाया जा सकता है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए TRAI MyCall ऐप का नया वर्जन पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स कॉलिंग से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देकर टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद कर सकते हैं।

फिलहाल TRAI MyCall ऐप Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है। iPhone यानी iOS यूजर्स के लिए यह ऐप कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐप के जरिए मिलने वाला यूजर फीडबैक TRAI और संबंधित टेलीकॉम कंपनियों तक पहुंच सकता है।

कॉल के बाद दे सकेंगे क्वालिटी की रेटिंग

TRAI MyCall ऐप में यूजर्स को कॉल खत्म होने के बाद फीडबैक देने का विकल्प मिल सकता है। इसके लिए स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखाई दे सकता है, जहां यूजर 1 से 5 स्टार के जरिए कॉल की गुणवत्ता को रेट कर सकता है।

इसमें कॉल ड्रॉप, कमजोर नेटवर्क, कॉल के दौरान आवाज में शोर, आवाज में देरी, क्रॉस कनेक्शन, आवाज बार-बार टूटना, सामने वाले की आवाज सुनाई नहीं देना और कॉल कनेक्ट होने में ज्यादा समय लगने जैसी समस्याओं की जानकारी दी जा सकती है। TRAI के मुताबिक यूजर्स के फीडबैक और उससे जुड़े डेटा की गोपनीयता का ध्यान रखा जाएगा।

Coverage Test समेत मिलेंगे कई फीचर्स

TRAI MyCall ऐप इस्तेमाल करने के लिए Android यूजर्स को इसे Google Play Store से डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। ऐप खोलने के बाद जरूरी अनुमतियां देनी होंगी और नियम व शर्तों को स्वीकार करना होगा। इसके बाद कॉलिंग से जुड़ी समस्याओं पर फीडबैक दिया जा सकेगा।

ऐप में यूजर्स को अपनी रेटिंग और फीडबैक का इतिहास देखने के लिए इंटरैक्टिव मैप की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा Coverage Test फीचर की मदद से मोबाइल सिग्नल की मजबूती के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। इस तरह यूजर्स की शिकायतों और फीडबैक से नेटवर्क तथा कॉलिंग की गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने में मदद मिल सकती है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button