Follow Us on Our Social Media
National

सीएम साहब ये मेरा आदेश नहीं मानते, परिवहन अधिकारी की शिकायत मंत्री ने की मुख्यमंत्री से

दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा और परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन के बीच मतभेद (Complaint) अब खुलकर सामने आ गए हैं।

मंत्री ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखकर अधिकारी पर उनके मौखिक और लिखित निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री से परिवहन आयुक्त को हटाकर किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है।

मंत्री ने लिखा पत्र

मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने विवाद को पहले अनौपचारिक और विभागीय स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

उनके मुताबिक, लगातार निर्देशों की अनदेखी और कथित असम्मानजनक व्यवहार (Complaint) के कारण विभाग का प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निर्वाचित मंत्री के निर्देशों की अनदेखी प्रशासनिक जवाबदेही के लिहाज से गंभीर विषय है।

यह भी पढ़े: एअर इंडिया पर सरकार सख्त, ड्रग टेस्टिंग नियम होंगे कड़े; सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद की मुख्य वजह ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों का काम निजी संस्थान को सौंपने का मुद्दा है।

मंत्री इस व्यवस्था से सहमत नहीं बताए जा रहे हैं। इसके अलावा वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन को लाइसेंस देने और कथित तौर पर अधिक शुल्क वसूले जाने को लेकर भी मतभेद सामने आए हैं।

आयुक्त ने टिप्पणी से किया इंकार

मंत्री का आरोप है कि इन मामलों में वह बदलाव चाहते थे, लेकिन परिवहन आयुक्त (Complaint) अपने फैसलों पर कायम रहे। दूसरी ओर, आयुक्त विशेष पाल महाजन ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच अधिकारों एवं कार्यप्रणाली को लेकर मतभेद की चर्चाएं पहले से चल रही हैं। अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं, इस पर सभी की नजर है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button