National
सीएम साहब ये मेरा आदेश नहीं मानते, परिवहन अधिकारी की शिकायत मंत्री ने की मुख्यमंत्री से

दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा और परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन के बीच मतभेद (Complaint) अब खुलकर सामने आ गए हैं।
मंत्री ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखकर अधिकारी पर उनके मौखिक और लिखित निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री से परिवहन आयुक्त को हटाकर किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करने का अनुरोध किया है।



