स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, FDA की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बेगलुरू। बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (food) ने व्यापक अभियान शुरू किया है।
सरकारी संस्थानों, कैंटीनों, गोदामों, रेस्तरां और खाद्य आपूर्ति इकाइयों में की गई जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
आरोग्य सौधा’ में एक्सपायर्ड इडली रवा और नारियल पाउडर
कार्रवाई के दौरान कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग (food) के मुख्यालय ‘आरोग्य सौधा’ की कैंटीन में एक्सपायर्ड इडली रवा और नारियल पाउडर मिलने के बाद उसे नोटिस जारी किया गया और कैंटीन बंद करने का आदेश दिया गया।
यह भी पढ़े: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार 5 गोलियां मारी, मौके पर मौत; एक महीन पहले मिली थी धमकी
FDA अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सामग्री का भंडारण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं था। कैंटीन (food) में पर्याप्त कीट नियंत्रण व्यवस्था भी नहीं मिली।
सौधा की कैंटीन सील
इसके अलावा, विकासा सौधा की कैंटीन को भी सील किया गया। विधान सौधा परिसर स्थित ‘मल्लिगे ऊटाडा माने’ रेस्तरां में गंदगी और कॉकरोच पाए जाने के बाद उसे तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया।
FDA की कार्रवाई केवल सरकारी प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रही। बेंगलुरु ग्रामीण के होसकोटे तालुक में Zepto के एक गोदाम को भी सील किया गया। यहां लेबलिंग, ब्रांडिंग, खाद्य भंडारण और स्वच्छता से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया।
कारण बताओ नोटिस
इसी अभियान के तहत सकलवारा स्थित Zomato की ‘Hyperpure’ यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। परिसर सामान्य रूप से साफ मिला, लेकिन लेबलिंग, लाइसेंसिंग और भंडारण से जुड़ी कमियां सामने आईं।
अधिकारियों ने जांच के लिए कुल 40 खाद्य नमूने लिए हैं, जिनमें पांच कानूनी और 35 सर्वेक्षण नमूने शामिल हैं। विभाग ने यूनिट को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



