Follow Us on Our Social Media
National

मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार 5 गोलियां मारी, मौके पर मौत; एक महीन पहले मिली थी धमकी

 पटना। हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले 49 वर्षीय ठेकेदार रामनरेश राय की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या (MURDER) कर दी। यह घटना दिघी नया टोला स्थित पोखर के पास हुई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।

घात लगाकर किया हमला

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 निवासी रामनरेश राय रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने लगभग 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे रामनरेश राय खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोग और परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV में कैद हुई वारदात और जमीन विवाद का एंगल

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज (MURDER) भी सामने आया है, जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश दिख रहे हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि रामनरेश राय जान बचाकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन दो बदमाश उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारते हैं।

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले जमीन से जुड़े किसी विवाद में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

पुलिस की कार्रवाई और इलाके में सुरक्षा

एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि (MURDER)  रामनरेश राय को 4 से 5 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button