Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘द ट्रेटर्स 2’ में पहले 3 एपिसोड में बड़ा उलटफेर, मुनव्वर समेत 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर

जैसलमेर: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ की शुरुआत के साथ ही खेल में धोखे, रणनीति और विवाद का दौर शुरू हो गया है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 21 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो के शुरुआती तीन एपिसोड में ही कई बड़े नाम बाहर हो चुके हैं। इनमें दिलीप ताहिल, मुनव्वर फारूकी, हरमन सिंघा और साउंडुस मौफाकिर शामिल हैं। वहीं, शो में मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारूकी के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली।

यह भी पढ़े :-सलमान खान ने की ‘7 डॉग्स’ की तारीफ, बोले- बड़े पर्दे पर देखने लायक है फिल्म; 21 अगस्त को भारत में होगी रिलीज

मल्लिका शेरावत पर मुनव्वर ने उठाया सवाल

शो के दूसरे एपिसोड में ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर शक जताना शुरू किया। इसी दौरान मुनव्वर फारूकी ने मल्लिका शेरावत को ट्रेटर होने का शक जताया। मल्लिका ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अगर वह ट्रेटर होतीं तो बेहद खराब ट्रेटर साबित होतीं, क्योंकि वह आसानी से पकड़ी जातीं। इस बहस के बाद मल्लिका ने मुनव्वर के आरोप को गेम से अलग निजी हमला बताया।

हालांकि, इसके बाद वोटिंग में मुनव्वर फारूकी को ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। शो के पहले एपिसोड में दिलीप ताहिल भी खेल शुरू होने से पहले ही एलिमिनेट हो गए थे।

हरमन सिंघा समेत दो और कंटेस्टेंट्स हुए बाहर

शो में कुल्लू यानी आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन सिंघा और क्रिस्टल डिसूजा को ट्रेटर्स बनाया गया था। बाद में शहनील गिल भी इस समूह का हिस्सा बनीं। तीसरे एपिसोड में फेथफुल कंटेस्टेंट्स ने हरमन सिंघा को ट्रेटर के तौर पर पहचान लिया और उन्हें शो से बाहर कर दिया। उनके साथ साउंडुस मौफाकिर भी एलिमिनेट हो गईं।

तीन एपिसोड के बाद अब शो में 17 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती और अभिषेक मल्हान जैसे चर्चित चेहरे अभी खेल का हिस्सा हैं। आने वाले एपिसोड में ट्रेटर्स और फेथफुल कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button